सैफ अली, मुंगेर

डिप्टी भंडार पी मजूमदार के खिलाफ एनसीपी ने निकाला आक्रोश मार्च
मुंगेर : बायोमीट्रिक एटेंडेंस घोटाला के आरोपी एवं वैगन घोटालेबाजों के संरक्षक उपमुख्य सामग्री प्रबंधक प्रवीर मजूमदार पर अब तक कार्रवाई नहीं होना आश्चर्यजनक है और अगर एक सप्ताह के अंदर उस पर विधिसम्मत एवं विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अनशन-सत्याग्रह करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा उक्त बातें आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कारखाना रोड से कारखाना के मुख्य द्वार तक आक्रोश मार्च निकालते हुए कहा।




