आरा- गायक,अभिनेता पवन सिंह के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर दिया गया घटना को अंजाम!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


सीने स्टार पवन सिंह के घर चोरी
बिहार से एक बड़ी खबर आरा से है, जहाँ सोमवार की देर रात भोजपुरी स्टार पवन सिंह के दूसरे घर में चोरी हुई है। खिड़की खोलकर चोर अंदर घुसे। राइफल की 30 गोली, 15 लाख के जेवरात, 15 हजार कैश समेत कीमती सामान ले भागे।

जानकारी के मुताबिक, इस घर पर पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा इस घर में कोई भी नहीं था। घटना के समय घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर की है।

कैश समेत कीमती सामान ले भागे।

जानकारी के मुताबिक, इस घर पर पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा इस घर में कोई भी नहीं था। घटना के समय घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर की है।

भाई ने पवन सिंह को फोन कर जानकारी दी

पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। रानू सिंह ने बताया, ‘इस घर में उनके सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा कोई नहीं रहता था।’

‘सुबह मुझे खबर मिली की दरवाजा अंदर से बंद है, तो मैं सुबह आया। तो पता चला कि चोर अंदर से खिड़की को पेचकस के जरिए खोलकर अंदर रखे गहने, राइफल की गोली और नगद उड़ा ले गए हैं।’

इस मामले को लेकर रानू सिंह की ओर से पवन सिंह को जानकारी दे दी गई। उन्होंने SP से बात की है।

इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है

पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने बताया, ‘इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे। नीचे से ही सारी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।’

भाई ने बताया, ’23 जून की रात चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख की ज्वेलरी, 30 राइफल की गोली समेत 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है। गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया।’

रानू सिंह के मुताबिक, इस मामले में भोजपुर SP को सूचित कर दिया गया है। साथ ही नगर थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

‘पुलिस ने पवन सिंह के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। साथ ही FSL की टीम को भी बुलाया गया है।

खिड़की खोलकर अंदर घुसे चोर

पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया, ‘दो कंगन, लक्ष्मी चेन, एक नवाबी चेन, मंगल सूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल, मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है।’

‘जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर गली से देखिए क्या हुआ है। तब जाकर पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है।’

‘जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें