अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

जिला मुख्यालय के खेल भवन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया,उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह एवं उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई,जो ओलंपिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक रहा। इस अवसर पर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रथम बार मतदाता भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने आगामी चुनाव में सहभागिता के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर अभिभावकों एवं अन्य मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी सहित उप विकास आयुक्त, स्वीप नोडल पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। यह आयोजन खेल और लोकतंत्र को एक मंच पर लाकर जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें