हेलमेट जागरूकता के लिए डॉक्टर अजय ने लिखा गाना, वीडियो से किया जा रहा जागरूक।

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर में जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा लगातार लोगों को हेलमेट पहनने को लेकर जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में सोसाइटी के अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने एक अनोखी पहल की है उन्होंने खुद एक गाना लिखा है जिसमें युवाओं को हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया है इस गाने को तैयार करने में दीपक ने तकनीकी रूप से सहयोग किया है वहीं इस गाने पर आधारित वीडियो में ओम और शिवम ने शानदार डांस परफॉर्म किया है वीडियो की फोटोग्राफी रजनीश ने की है डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पहले भी कई कार्यक्रमों के माध्यम से हेलमेट पहनने की अपील की गई लेकिन युवाओं में जागरूकता की कमी अब भी बनी हुई है उन्होंने कहा हमने सोचा कि अगर एक गाने के माध्यम से संदेश दिया जाए तो शायद युवा वर्ग को बेहतर तरीके से समझाया जा सके जब यूट्यूब पर ऐसा कोई गाना नहीं मिला तब हमने खुद यह गाना लिखा और वीडियो बनवाया यह गाना अब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ सके

बाइट –डॉ अजय कुमार सिंह
शिशु रोग विशेषज्ञ सह जीवन जागृति समिति अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें