रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर/ बिहार
पुलिस गाड़ी से मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा . एक की हुई मौत ..दूसरी की हालत गंभीर.आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल.सड़क जाम कर किया हंगामा.. कटरा इलाके की घटना
मुजफ्फरपुर में बेकाबू दयाल 112 की गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंद दिया..कटरा प्रखंड के जजुआर पुलिस थाने की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंद दिया ..दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया.. एक छात्रा के रास्ते में ही मौत हो गई जबकि दूसरी का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है.. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जमकर बवाल किया.. मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई..लोगों ने डायल 112 और सूचना पर पहुंची थाने के पुलिस को बंधक बना लिया.. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.. सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर, थानेदार हेमंत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.. काफी मशक्कत के बाद घंटे बंधक बने पुलिसकर्मी को मुक्त कराया गया … स्थानीय लोगों ने बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल का समीप रूपेश झा की बेटी किरण और मोहम्मद असगर अली की बेटी महजबी बानो स्कूल से घर लौट रही थी.. इस दौरान समोसा खाने के लिए दोनों एक दुकान पर रुक गई.. तभी डायल 112 के अनियंत्रित गाड़ी आई और दोनों बच्चियों को रौंदते हुए दुकान को तोड़ गड्ढे में गिर गए.. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई..दोनो छात्रा को अनानं फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ..रास्ते में ही किरण की मौत हो गई..वही दूसरी छात्रा का इलाज चल रहा है.. वही मौका मिलते ही डायल 112 के चालक मौके से फरार हो गया..
किरण की मौत की सूचना के बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर सड़क को जाम कर दिया.. डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की..
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद गाड़ी में बैठे पुलिस पर अधिकारी और चालक बच्चियों का इलाज कराने और अस्पताल पहुंचाने का बजाए भाग निकले.
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया के जजुआर थाना क्षेत्र के डायल 112 को किसी घटना की सूचना मिली डायल 112 की गाड़ी वहां जा रही थी रास्ते में दो बच्चे स्कूल से आ रही थी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए.. एसकेएमसीएच लाते वक्त रास्ते में एक बच्चे की मौत हो गई दूसरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है




