48 घंटे में महंत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

आरोपी गिरफ्तार
तंत्र मंत्र के शक में महंत की निर्मम हत्या

डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दिया जानकारी

ऐंकर– मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बाबा मस्तराम कुटी में महंत रामु दास मेहता की हुई जघन्य हत्या के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है। मधुबनी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपीत राज कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि
10 जून 2025 को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि साहरघाट के बाबा मस्तराम कुटी में महंत रामु दास मेहता की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला, मधुबनी की टीम ने घटनास्थल से खून से सना हुआ ईंट-पत्थर और अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर अनुसंधान प्रारंभ किया।अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी राज कुमार दास की पत्नी अक्सर बाबा मस्तराम के कुटी पर पूजा पाठ व कर्मकांड के लिए आया करती थी। इससे आरोपी को संदेह हो गया कि बाबा उसके परिवार पर तंत्र मंत्र कर उसकी पत्नी को वश में कर रहा है। इसी आशंका और क्रोध में आकर उसने हत्या की साजिश रची। 9 जून की रात राज कुमार दास चुपके से बाबा मस्तराम कुटी में गया। सोते अवस्था में उसने पहले ईंट-पत्थरों से बाबा के सिर पर वार किया और बाद में गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। अगली सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डी एस पी ने आगे बताया है कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व त्वरित कार्रवाई करते हुए सरदार चौक स्थित आरोपी के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान खून लगा लाल-पीला रंग का छिटदार तोलिया, घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा और गला दबाने वाला गमछा भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार दास, 25 वर्ष, पिता-पंचम दास, घर सरदार चौक, थाना साहरघाट का रहने वाले के रूप में किया गया है। वही छापामारी दल की भूमिका का सराहना किया है। डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साहरघाट थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित नवीन कुमार, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमोद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शशि रंजन कुमार, दिवाकर सिंह, रामबली राम, अशोक कुमार सहित पूरी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जघन्य हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर लिया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई पर लोगों ने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मधुबनी पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए इस सफल ऑपरेशन की प्रशंसा की है।

Join us on:

Leave a Comment