लालू जी अब बेटे की ताजपोशी कर चुके हैं, उनकी चर्चा करना बेकार- नीरज कुमार

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब लालू जी की चर्चा करना समय की बर्बादी है, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे की ताजपोशी कर दी है।

नीरज कुमार ने लालू यादव के 78वें जन्मदिन के मौके पर तलवार काटने की तस्वीर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि

“ऐसे समय में जब कोविड का नया वेरिएंट आ चुका है, किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
लेकिन लालू जी के साथ मास्क नहीं था, न ही तलवार के सैनिटाइजेशन को लेकर कोई सतर्कता दिखी।
यह अपने जीवन के साथ और जन भावना के साथ खिलवाड़ है।*”

इसके अलावा उन्होंने मनीष यादव द्वारा व्यक्त की गई चिंता को भी उचित ठहराया।

बाइट (नीरज कुमार, JDU प्रवक्ता):

“हम लोग अब लालू जी की चर्चा नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे की ताजपोशी कर दी है।
लेकिन जिस तरह उनके 78वें जन्मदिन पर तलवार से केक काटा गया, उस पर सवाल उठता है – क्या वह तलवार सैनिटाइज थी?
कोविड का नया वेरिएंट आया है, और जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ हो, उन्हें संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है।
न तो मास्क लगाया गया, न कोई सुरक्षा बरती गई – ये अपने जीवन के साथ खिलवाड़ है।”

Join us on:

Leave a Comment