रिपोर्ट- सुमित कुमार!
सुशासन की सरकार में क्राइम के 24 घंटे के भीतर अपराधियों की होती है गिरफ्तारी , ये वो दौर नहीं जब मुख्यमंत्री आवास से होता था अपराध का संचालन।पटना में हिट एंड रन पर बोले बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल।
-बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।पिछले चार दिनों में राजधानी में करीब आधे दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है।वहीं बुधवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों को ही स्कार्पियो सवार अपराधियों ने कुचल दिया जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई जबकि अन्य घायल है।वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।वहीं बढ़ते अपराध को लेकर जब बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दानिश इकबाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने राजद के शासनकाल की याद दिलाने लगे।उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और अपराधी कितना भी बड़ा हो ये सरकार वैसे अपराधियों को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि ये वो दौर नहीं है जब पटना के एक अन्ने मार्ग मार्ग के मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों का संचालन होता था।अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन वाली सरकार है और इसमें हर अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने मुजफ्फरपुर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी हमारी पुलिस और सरकार ने सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया और जिस तरह कल देर रात पटना में पुलिस को गाड़ी से कुचला गया है उसमें भी सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।हमारी सरकार का उद्देश्य ही सुशासन का है और हमलोग अपराधियों को सजा दिलाने का काम कर रहे हैं।
बाइट – दानिश इकबाल प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी




