रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
भोजपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय,भोजपुर एवं विभिन्न थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारीयों/कर्मियों के द्वारा बाल श्रम का समर्थन नही करने, 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम न कराने एवं इस संबंध में समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
- एक शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही मजबूत समाज की नींव रखता है। आइए, अपने आस-पास देखें और किसी भी बच्चे को काम करते हुए पाएं, तो तुरंत आवाज़ उठाएं।
- अगर आप बाल श्रम देखते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें या अपने स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।




