रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
” नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के नारों के साथ कॉंग्रेस- युवा कॉंग्रेस का गया समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन, सैकड़ों ने दी गिरफ्तारियां ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 12 जून को कॉंग्रेस- युवा कॉंग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में बेरोजगारी के खिलाफ महती आवश्यकता आमसभा का आयोजन के उपरांत राजेंद्र आश्रम से विशाल प्रदर्शन निकला जो समाहरणालय पहुचने पर वहां पहले से मौजूद मजिस्ट्रेट, सैकड़ों पुलिस से बहुत देर तक नोक झोंक होने के उपरांत सैकड़ों नेताओ को दंगा नियंत्रक वाहन से एवं पैदल सिविल लाइन थाना में डिटेन किया तथा बाद में बॉन्ड भरवा कर छोड़ा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के सचिव झारखण्ड के बड़कागांव की पूर्व विधायिका अम्बा प्रसाद ने कहा कि आज देश,प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि प्रति मिनट तीन बेरोजगार आत्म हत्या करने को उतारू है, बिहार में जब भी महा गठबंधन की सरकार रही बेरोजगारों को नौकरी देता उनकी पहली प्राथमिकता रही, आज बिहार प्रदेश के 25 जिलों के 45 विभिन्न विभागों में रिक्त पांच लाख पद को अविलंब बहाली करने, सभी ठेका, दैनिक भोगी कर्मचारियों, आँगनबाड़ी सहायिका, सेविका, रसोइया, आशा पद पर बिहार में कार्यरत लाखों लाख महिलाओ की वर्षों पुरानी मांगे पूरी किया जाय।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान युवा कॉंग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष, विधायक तथा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की नीतीश सरकार दिन रात अपने आका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने में लगे हैं, बिहार में देश के छात्र नौजवानों की आवाज राहुल गांधी बिहार में 26 दिनों तक चलें नौकरी दो, पलायन रोको पदयात्रा मे बेगूसराय सराय में कन्हैया कुमार के साथ शामिल होकर छात्र नौजवानों का हौसला बढ़ाने का काम किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया तथा संचालन विपिन बिहारी सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक राजीव प्यासी, युवा कॉंग्रेस के पर्यवेक्षक सी पी मीना, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद उमैर खान, गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, गया शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव, वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह,। समाहरणालय के पास से सैकड़ों नेताओ, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना में डिटेन कर बाद में बॉन्ड भरवा कर छोड़ा। बेरोजगारी के खिलाफ 09 सूत्री ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिला अधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया एवं डाक से भेजा गया।
बाइट नैना कुमारी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




