लोजपा आर पार्टी को अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो एनडीए के लिए लड़ाई होगी महंगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

लोजपा आर पार्टी को अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो एनडीए के लिए लड़ाई होगी महंगी। चिराग पासवान तारापुर विधानसभा से लड़ें चुनाव , लोजपा आर के राष्ट्रीय सचिव का बयान।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां सीटों के लिए दावेदारी कर रही है।लेकिन इस बार के चुनाव में सबसे अधिक चर्चा लोजपा रामविलास की पार्टी और चिराग पासवान को लेकर है।कभी चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो या बिहार की बागडोर संभालने की।इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश सिंह ने बड़ा बयान देते हुए पार्टी की मंशा भी स्पष्ट कर दी है।उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास पार्टी को लोग इतने सस्ते में नहीं समझें।हमारे नेता चिराग पासवान को अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती है तो ये एनडीए गठबंधन के लिए लड़ाई महंगी होगी।तारापुर के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि अगर चिराग पासवान चुनाव लडेंगे तो जिस तरह चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा से चुनाव लड़े थे तो उसी तरह जमुई लोकसभा क्षेत्र के तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़े।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सभी धर्मों और वर्गों के विकास के लिए काम किया है और हमारे नेता स्व रामविलास पासवान के पदचिन्हों पर चलते हुए चिराग पासवान ने युवाओं के लिए सोचते और उनके रोजगार के साधन के लिए प्रयासरत रहते हैं।उन्होंने कहा कि जनता की मांग है कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री बने और जो इनका बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन है उसे पूरा करे और कल कारखाना का निर्माण हो।उन्होंने बिना नाम लिए लालू और नीतीश सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठते हुए कहा कि बिहार में इनका राज रहे या उनका राज लेकिन एक सुई का भी कारखाना बिहार में नहीं लगा और ना ही पलायन रुक रहा है।यहां के लोग अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी करने को लाचार हैं इसलिए बिहार की जनता चाहती है कि चिराग पासवान एक बार बिहार की सत्ता में आएं ताकि बिहार का विकास हो सके।

बाइट – मिथलेश सिंह राष्ट्रीय सचिव लोजपा आर

Leave a Comment

और पढ़ें