बीएससीएल की 24 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई संपन्न!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) की 24 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष सह नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनन्द किशोर ने की। जबकि भागलपुर की मेयर श्रीमती सीमा साह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से जुड़ी। साथ ही आवासन एवम शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी और भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मनोनीत निदेशक संजीत कुमार भगत समेत अन्य वीसी से जुड़े। भागलपुर से जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, नगर आयुक्त सह प्रबंध निदेशक भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रफुल्ल चन्द्र यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
बैठक में भैरवा तालाब सौंदयरिकरण और ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़े कार्य आवंटन पर भी निर्णय लिया गया। भैरवा तालाब सौंदयरिकरण का काम योगी कंस्ट्रक्शन कंपनी को जॉइंट वेंचर के तहत दिया गया। जबकि ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग एचपी राज्यगुरु को जॉइंट वेंचर के अंतर्गत दिया गया।

साथ ही ओपन स्पेस डेवलपमेंट में अतिरिक्त चार कार्य मौजूदा संवेदक से कराए जाने पर स्वीकृति हुई। अतिरिक्त कार्यों में चार नए सिंथेटिक टेनिस कोर्ट, दो नए सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड स्थित कचहरी रोड से सटे तालाब का सौंदयरीकरण और नेहरू मेमोरियल के पास के तालाब का सौंदयरिकरण किया जाना है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई इस बैठक में बीएससीएल के सीजीएम श्री संदीप कुमार सीएफओ श्री सुशील कुमार समेत तकनीकी टीम के वरीय अधिकारी शामिल हुई।
वहीं अन्यान्य विषयों स्मार्ट सिटी मिशन को 23 जून, 2023 तक के अवधि विस्तार पर भी चर्चा हुई।

Join us on:

Leave a Comment