विश्व पर्यावरण दिवस पर 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में संरक्षण की भावना विकसित करना था।

इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम संदीक्षा कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करने एवं “शून्य अपशिष्ट प्रबंधन” की आवश्यकता को समझाने हेतु एक प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस व्याख्यान को श्रीमती सुषमा दुहान, सहायक कमांडेंट एवं संदीक्षा अधिकारी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने घरेलू स्तर पर कचरा प्रबंधन, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण एवं जैविक अपशिष्ट से खाद बनाने जैसे व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम महिलाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
वही वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से 48 वीं वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषयों पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के द्वारा प्रतिभागियों के ज्ञान और जागरूकता का परीक्षण किया गया।
तो वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन वाहिनी परिसर में आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण विषयक विचारों का प्रभावशाली आदान-प्रदान हुआ।
साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम के द्वारा आई. पी. इंटरनेशनल स्कूल, जयनगर में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें दो आयु वर्गों,5 से 10 वर्ष एवं 10 से 13 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों सहित सभी आयु वर्गों के लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हो।

इस अवसर पर 48 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विवेक ओझा, उप कमांडेंट हरि नारायण जाट, आई.पी. इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विवेक चंद्रा (सी ए ), प्रधानाचार्य ताशी योलमों एवं विद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में हरेन्द्र सिंह, द्वितीय-कमान-अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि
“पर्यावरण की रक्षा करना केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह निरंतर प्रयास और जनभागीदारी से ही संभव है। सशस्त्र सीमा बल न केवल राष्ट्र की रक्षा करता है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस सफल आयोजन ने न केवल सहभागियों में चेतना का संचार किया, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें