बाढ़-उमानाथ घाट पर स्नान के दौरान डूबने से एक इंजीनियर की मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/गोबिंद कुमार!

-पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ में गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान पंचशील नगर निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र रितिक कुमार 22 वर्ष के तौर पर हुई है मृतक इंजीनियर था।

बताया जा रहा है कि चार लोग मिलकर गंगा में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान सभी गंगा के दूसरे किनारे पर चले गए और उसी क्रम में एक युवक डूब गया। घटना 07:00 बजे की है। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उमानाथ घाट पहुंचे जहां स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की खोजबीन की गई, लगभग चार घंटे बाद शव को गंगा से खोजबीन कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के चाचा की पांच जून को शादी थी। उसी को लेकर वह कोलकात्ता से घर आया था।

डॉ नन्दकिशोर प्रसाद ने बताया कि मना करने के बावजूद भी चार-पांच लोग मिलकर गंगा में स्नान करने चले गए रात्रि में हल्दी कलश का विद हुआ था साथ स्नान करने गए युवक ने मृतक के नहीं मिलने की जानकारी फोन कर दी।

Byte – परिजन

Leave a Comment

और पढ़ें