3 डी मिलिट्री एकेडमी में पिछलें कुछ वर्षों में 870 छात्र छात्राओं ने लहराया परचम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संवाददाता :- विकास कुमार


जो यहाँ आयेगा खाली हाथ नहीं जायेगा :- रिटायर्ड आर्मी विवेक कुमार।

सहरसा- 3 डी मिलिट्री एकेडमी पशुपालन चौक पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को सम्मान समारोह और विदाई परेड का आयोजन किया गया मालूम हो कि पिछले आठ वर्षों से 3 डी मिलिट्री एकेडमी में नर्सरी से आठवीं तक पढ़ाई के साथ–साथ सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, नवोदय, बिहार पुलिस, बिहार दरोगा,आर के मिशन, सिमुलतला, आर्मी, एयरफोर्स व अन्य पुलिस एवं फोर्स की फिजिकल व परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।इसी कड़ी में वर्ष 2025 में सैनिक स्कूल,बिहार पुलिस की तैयारी कर कई छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है।एकेडमी के डायरेक्टर रिटायर्ड आर्मी विवेक कुमार ने बताया की विगत कई वर्षों से इस एकेडमी का संचालन किया जा रहा है।इस वर्ष सैनिक स्कूल में 21 और बिहार पुलिस में 70 बच्चों ने बाजी मारी है।हमारी कोशिश लगातार रहती है की बच्चों के साथ दिन रात मेहनत कर बच्चों को लक्ष्य की प्राप्ति करवाया जायें।हमारा सोच है की जो यहाँ आयेगा खाली हाथ नहीं जायेगा।आगें उन्होंने बताया की बिहार पुलिस परीक्षा और फिजिकल दोनों एक साथ तैयारी हेतु टारगेट बैच प्रारंभ है।कई जिलों के बच्चें पढ़ाई के साथ–साथ ट्रेनिंग भी ले रहें है।वहीं एकेडमी की प्रतिमा भारती ने कहा की शहर से लेकर गाँव तक के छात्र छात्राएं बेहतर पढ़ाई और ट्रेनिंग लेकर कामयाबी हासिल कर अपने घर परिवार सहित समाज का नाम रौशन करें।इस सम्मान समारोह और विदाई परेड में डायरेक्टर रिटायर्ड आर्मी विवेक कुमार और प्रतिमा भारती ने कई छात्र छात्राओं को माला और कैप पहनाकर बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामना भी दिये।

BYTE :- रिटायर्ड आर्मी विवेक कुमार।
BYTE :- उत्तीर्ण छात्रा।

Leave a Comment

और पढ़ें