पंचायत चुनाव:- जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

पंचायत चुनाव कुछ ही दिन शेष रह गए हैं । इस बार पंचायत चुनाव ईवीएम मशीन और बैलेट पेपर दोनों के माध्यम से होना है । चुनाव छ पदो के लिए होने है । मुखिया , पंचायत समिति, वार्ड , जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम के माध्यम से होना है वही पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होना है । 11 चरणों मे चुनाव सम्पन्न होने हैं।
इस बार चुनाव में मेडिकल स्टार्फ़ को भी लगाया गया है । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि भागलपुर में चुनाव दूसरे चरण से प्रारंभ होना है । जगदीशपुर प्रखंड में पहले (29सितम्बर) से चुनाव होना है । इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है । सुरक्षा के मद्देनजर विभाग से सुरक्षा बल भी ले लिए गए हैं । जिन चीजों की और आवश्यकता है उसकी तैयारियां भी की जा रही है । आवश्यक सेवा के स्टार्फ़ (मेडिकल्स, नगर निगम ) को ड्यूटी पर लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इसको लेकर चिट्ठी लिखते है ,तो उनकी ड्यूटी नही लगाई जाएगी ।

Join us on:

Leave a Comment