मोतिहारी से अरविंद

विपिन अग्रवाल पर अपराधियो ने हमला तब बोला जब वे किसी कार्य से अपने हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय में जा रहे थे । तभी पहले से घात लगाए अपराधियो ने उनपर हमला बोलते हुए ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें उनके पेट में गोली लगी और वे बुरी तरह से जख्मी हो गए ।
जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिये मोतिहारीं लाया जा रहा था तभी उनकी मौत हो गई । मौत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर घर भेजने मे जुटी हुई है ।
इन सब के बीच आपको बतादें कि हरसिद्धि निवासी विपिन अग्रवाल आरटीआई कार्यकर्ता थे जिन्होंने जमीन मामले से जुड़े कई लोगो के काले कारनामो को उजागर किया था ।
आपको बतादें कि पहले ही परिवार वाले ने विपिन कि सुरक्षा की गुहार पुलिस के पास लगाया था बावजूद इसके विपिन को पुलिस प्रिटेक्सन नहीं मिला पाया था और आज उसकी हत्या हो गई । अपने बेटे के हत्या के बाद विपिन के पिता पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़ा कर रहे है !




