ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत,  परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मृतक के चाचा बोले ड्राइवर को खाना पहुंचाने गया था युवक।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

पटना के बेलछी थाना अंतर्गत जीतन बीघा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के विवियाचक गांव निवासी सन्तु कुमार (15) के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर में बैठा हुआ था और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जितनबीघा गांव के पास पलट गई जिसके नीचे दब जाने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाल क्षेत्र में सड़क किनारे खेत से मिट्टी की कटाई की जा रही थी और यह ट्रैक्टर भी उसी कार्य में चलाया जा रहा था। वहीं चालक के घायल होने की सूचना है लेकिन निजी अस्पताल में इलाज करवाए जाने के कारण जानकारी नही मिली है।

मृतक के चाचा उपेंद्र चौहान ने बताया कि वह पूजा करने रासबाग जा रहे थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि उनका भतीजा दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। युवक ट्रैक्टर ड्राइवर को खाना पहुंचाने के लिए गया था और ट्रैक्टर से जाने के क्रम में दुर्घटना हो गई युवक को आनन-फानन में निजी क्लीनिक ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर कैसे पलटी है इसकी जानकारी उन्हे नहीं है।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे युवक ने बताया कि सड़क किनारे ट्रैक्टर पलट जाने के कारण चालक की दबकर मौत होने की सूचना मिली जिस पर वहां देखने पहुंच गए

वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही पलटी हुई ट्रैक्टर को निकाल कर मौके से हटा दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment