पटना के बख्तियारपुर में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोबिंद कुमार!

-बाढ़ अनुमंडल में दानापुर रेल मंडल के बख्तियारपुर जंक्शन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक रामबरन की उम्र 51 वर्ष थी। वे काजीचक का रहनेवाला थे। उनकी दो लड़कियां और एक लड़का है। वे प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के सिलसिले में अक्सर पटना जाते थे। आज भी वे जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में क्लाइंट से मिलकर पटना से पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे थे। बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के पास वे किसी तरह ट्रेन से गिर गए और ट्रेन के पहिए के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से जब उनके परिजनों ने फोन किया, तब बख्तियारपुर जीआरपी ने उनके साथ दुर्घटना होने की जानकारी दी। मृतक के परिजनों को शव सौंपकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया दिया गया है।
बाइट मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment