पीएम का कार्यक्रम कल पर सुनने आज ही बिक्रमगंज रवाना हुई भारी भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम आज शुक्रवार को विक्रमगंज में आयोजित है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा में भाग लेंगे, उक्त मंच से लोगों को अपनी बात रखेंगे, बता दें कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सभा के भाग लेने के लिए गुरुवार के शाम से ही लोगों की भीड़ विक्रमगंज की ओर कुंच कर गई,

रेल जीएम भी जायेंगे विक्रमगंज, लौटते समय आरा जंक्शन का करेंगे निरीक्षण

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में विक्रमगंज जायेंगे, वहाँ से लौटते समय आरा जंक्शन का निरीक्षण करेंगे, आगमन को लेकर रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया। गुरुवार को पूरे दिन बुकिंग, पैनल, फाइल अप टू डेट, सिग्नल, इंजीनियरिंग, सहित सभी सेफ्टी विभाग फाइल अप टू डेट करते नजर आये। बताया जा रहा है जीएम पटना से विशेष ट्रेन से लगभग आरा जंक्शन पर आयेंगे, जीएम द्वारा हर विभाग के निरीक्षण के साथ अमृत भारत योजना के तहत गति शक्ति विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। जीएम निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment