रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आरा नगर इकाई द्वारा इस ग्रीष्म अवकाश में परिषद् की पाठशाला कार्यक्रम के तहत निःशुल्क 15 दिनों का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आरा के स्थानीय एस. बी कॉलेज में IT LAB में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी,जिला संयोजक अनूप कुमार,नागर मंत्री सूर्यमणि तिवारी, व कॉलेज अध्यक्ष निशांत कुमार ने संयुक्त तौर पर स्वामी विवेकानंद जी एवं मां शारदे के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। विषय परिवेश नगर मंत्री सूर्यमणि तिवारी ने किया और कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपने स्थापना काल से ही छात्र ,समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करती आ रही। समय -समय पर परिषद् द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जिससे अधिक से अधिक छात्रों का इसका लाभ मिल सकें। आज परिषद् के पाठशाला के तहत एस.बी कॉलेज में इस कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य इस ग्रीष्म अवकाश में युवाओं को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित करना है,जिसमें कुल 50 छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से चयन किया गया है। वहीं प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी में कहा कि मैं अ.भा.वि.प को धन्यवाद देना चाहती हु कि उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हमारे महाविद्यालय को चुना,और उन्होंने छात्रों से भी अपील की अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले। वहीं जिला संयोजक अनूप कुमार में अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश भर में वर्ष भर इस परिषद् की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन होता है,कही कार्यकर्ताओं द्वारा हरिजन बस्ती में या फिर स्नातक व स्नाकोत्तर के विद्यार्थीयो के बीच यूजीसी नेट की तैयारी या फिर जेनरल कंपटीशन की तैयारी हो सभी इस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क कराया जाता हैं। आज उसी के संदर्भ में आरा में इस कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने किया। जिसमें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदित्य सिंह,निखिल राज,नगर सह मंत्री आदर्श सिंह,रितेश कुमार,राहुल तिवारी,हैप्पी किशोर,हर्ष राज मंगलम,विक्रांत ओझा,अतुल तिवारी,रोहित नरेश,राज तिवारी,धीरज सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




