:- रवि शंकर अमित!
प्रधानमंत्री के आगमन से उत्साह का महौल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन से बिहार में उत्साह का माहौल है। जैसे ही उनके दौरे की घोषणा हुई, राज्य भर में उत्साह का वातावरण हो गया है अलग – अलग जिलों में स्वागत कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
जनता में उत्साह का मुख्य कारण प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए नई योजनाओं की घोषणा और विकास कार्यों का उद्घाटन। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इस दौरे से बिहार के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।
जंहा साथ पक्ष उत्साहित है वही विपक्षी पार्टी के लोग हतोत्साहित व निराश नजर आ रहे हैँ, उन्हें लग रहा है की बिहार की जनता प्रधानमंत्री की मुरीद हो चुकी है, उन्हे बार – बार आने को पसंद कर रही है, बिहार को उनसे बहुत सारी उम्मीदें पुरी हो रही है।
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री के आगमन ने बिहार की राजनीति और जनता के बीच एक नई ऊर्जा का संचार होगा।




