रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय जिला का राजद सांगठनिक चुनाव समय से होगा। लाल बाबूराम। प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 28 में 2025 समय 2:00 बजे स्थान बेगूसराय बाघी नगर निगम वार्ड संख्या 25 अवस्थित राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह के आवासीय परिसर में राजद सांगठनिक चुनाव को लेकर एक दिवसीय बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी माननीय पूर्व विधायक लाल बाबूराम जी के अध्यक्षता एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनरेश यादव जी के संचालन में संपन्न हुआ। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी एवं प्रखंड सहायक निर्वाचित पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक को संचालन करते हुए सहायक सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी राम नरेश यादव जी ने कहा आप लोगों को पार्टी का संवैधानिक जिम्मेदारी दिया जा रहा है। आपके ईमानदारी पर संगठन मजबूत और धारदार बनेगा। उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए माननीय लाल बाबू राम ने कहा राष्ट्रीय जनता दल मात्र एक संवैधानिक पार्टी है जो अपने संगठन में भी आरक्षण का प्रावधान किया है। दलितों का सम्मान जो राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी को द्वारा मिला दूसरे दल के लोग दलितों को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।बैठक में उपस्थित पार्टी की जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी के उपस्थिति में उपस्थित पार्टी की प्रखंड अध्यक्ष को अंग वस्त और बूके से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास, गंगाराम महतो,शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी,सुरेंद्र राम, मनोज यादव, कैलाश यादव, जियाउर रहमान, कैलाश यादव, धर्मेंद्र रजक,सुनील यादव, रणधीर वर्मा, सहजानंद यादव बैठक के अंत में प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी को निर्वाचन हेतु प्रमाण पत्र सोपा गया। भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय।




