जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान संतोष यादव के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान संतोष यादव के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना

पटना, 21 मई 2025 :- जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव के निवासी सेना के जवान संतोष यादव के शहीद होने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान संतोष यादव के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद जवान संतोष यादव का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment