मुंगेर – कुत्ते के काटने से आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के जसीडीह मुरकट्टास्थान मे सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक पागल कुत्ते ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने न सिर्फ राह चलते लोगों पर हमला किया, बल्कि पालतू जानवरों को भी नहीं बख्शा। अचानक हुए इस हमले में छह से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। जिनमें महिला, बच्चे और युवा भी शामिल हैं। इस दौरान पूरे गांव में भय का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता बेहद आक्रामक और बेकाबू था। किसी को भी देख कर दौड़ पड़ता था। कुछ साहसी युवकों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को मार गिराया। तब जाकर गांववासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया। घायलों में बंगलवा के बमबम भारती , शुभम कुमार जसीडीह के आर्यन कुमार, धीरज कुमार, तिलोकी मांझी, महेशपुर के देवेंद्र कुमार साह धरहरा के मुन्नी देवी समेत आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बाइट- विनोद मांझी घायल

Join us on:

Leave a Comment