सिगरेट का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भाड़ी, चार की संख्या में आए बदमाशों ने मारी गोली, स्थानीय ने एक बदमाश को पीट-पीटकर किया अधमरा, एक देसी कट्टा, एक खोखा बरामद।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना अंतर्गत लच्छूचक में अंडा दुकानदार को सिगरेट का पैसा मांगना भारी पड़ गया। चार की संख्या में आए बदमाशों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर गोली मार दी। गोली दुकानदार के पैर में लगी है, दुकानदार की पहचान सोहन राउत के तौर पर हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसे भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकसोहरा में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया है।

दुकानदार के भाई मोहन राउत ने बताया कि सुबह जैसे ही दुकान खोलें, तभी चार की संख्या में आए बदमाशों ने सिगरेट की मांग की,  सिगरेट देने के बाद वह सभी जाने लगे, जिसके बाद सिगरेट के पैसे की मांग किया। तभी गाली देते हुए सभी जाने लगे। उसके बाद भी पैसे मांगने पर यह सभी दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। तभी अंडा दुकानदार तेज आवाज देकर अपने भाई को बुलाने लगा। वहां पहुंचने पर बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। बदमाशों ने पहले ईंट से मारपीट की,  जिसके बाद अंडा दुकानदार ने भी बचाव की। जिसके बाद युवक के घर पर जाकर इसकी शिकायत किए। इस दौरान बदमाशों ने अंडा दुकानदार सोहन रावत को गोली मार दी, गोली उसके पैर में लगी है।

वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया। वहीं भीड़ के द्वारा पकड़ाए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके पास से एक देसी कट्टा बड़ामद हुआ है। घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है।

Join us on:

Leave a Comment