ब्यक्ति की चार गोली मारकर हत्या, मृतक पर दर्जनों आपराधिक मामला.. घर से 200 मी दूर घटना

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत खेत से घर जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर अनुमंडल के पांच थानों की पुलिस मौजूद है और एएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।व्यक्ति के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है। मृतक की पहचान घेरापर गांव निवासी अरुण यादव उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है।

भाई सूरजमानी कुमार ने बताया कि वह दोनो साथ में खेत से घर जा रहे थे, वह थोड़ी दूर पहले ही रूक गए। तभी घात लगाए छः की संख्या में अपराधियों ने गोली मार दी। व्यक्ति को चार गोली लगी है। 10 वर्ष पहले पड़ोसी से जमीनी विवाद था, हाल में किसी से कोई भी विवाद नहीं था।

एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति को नजदीक से गोली मारी गई है, जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले भी स्थानीय बताए जा रहे हैं। मृतक का पूर्व में एक दर्जन से अधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें आर्म्स एक्ट और हत्या के तीन मामले दर्ज है और अन्य आईपीसी की धारा में इसके विरुद्ध कांड पंजीकृत है। सभी का आरोप पत्र समर्पित किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रथम दृष्टया पूर्व के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment