पड़ोसी ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, कैंसर पीड़ित महिला को भी नहीं बक्शा!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

न्यू कॉलोनी मे एक परिवार पर परोसी ने मारपीट किया कैंसर पीड़ित माँ को मारा:ताहिर

समस्तीपुर:नगर थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी धरमपुर में सोमवार की रात्रि कुछ युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर महिला समेत 6 लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान मो.ताहिर अरमान, मो.सोनू, मो.आमिर के रूप में की गई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल में जख्मी सोनू ने बताया करीब साढे 8 बजे के आसपास घर के पास के ही करीब आधा दर्जन युवक व महिला ने बेमतलब घर में घुसकर लोगों पर राॅड, हाॅकी स्कीट व डाइगर से हमला कर दिया। डाइगर लगने से एक महिला शाहजहां बेगम कैंसर पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी भी हो गयी। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने जख्मी का बयान दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुआ जांच कर जो दोषी होंगे इन पर कार्रवाई की जाएगी!

Join us on:

Leave a Comment