रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-गंगा में स्नान करने दौरान एक परिवार के पांच लोग डूबे , दो को बचाया गया, तीन की डूबकर मौत। परिजनों में मचा कोहराम ।
-मुंगेर जिले इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गंगा घाट पर स्नान करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग गए थे ।स्नान के दौरान सभी लोग गहरे पानी में चल जंहा सभी लोग डूबने लगे, वही गंगा नदी में जा रही नाव ने डूब रहे सभी लोगो मे से दो लोगो को बचा लिया लेकिन तीन लोगो को बचा नही पाए । मामले की जानकारी मिलने के बाद सीताकुंड कल्याण चक गांव के काफी संख्या में ग्रामीण बरदह गंगा घाट पहुंचे और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की ।वही कई घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीणों सदर अनुमंडल पदाधिकारी शलेंद्र कुमार सिंह को सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर गोताखोर की टीम और एसडीआरएफ के टीम को भेजा गया ,गंगा में डूबे हुए तीनो लोग की खोजबीन की गई काफी घंटे मशक्कत के बाद तीनों को गंगा से निकाला गया जिसके बाद सभी को मुंगेर सदर अस्तपताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया ।मृतक में 22 वर्षीय काव्या उर्फ शालो कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार,15 वर्षीय अमन कुमार राज शामिल है ,तीनो संजय यादव के पुत्र और पुत्री है।
परिजनों ने बताया की कुल देवता को घर में स्थापित कल होना था इसी को लेकर घर की महिला और बच्चे स्नान के लिए बरदह गंगा घाट गए थे, स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे इसी दौरान गंगा में जा रही नाव पर बैठे दो लोगो को बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चे डूब गए । परिजनों ने बताया की सभी बच्चे पढ़ने लिखने वाले थे और सभी को गंगा में तैरने के लिए नही आता था।
वही सदर अस्तपताल के चिकित्सक डॉक्टर अनुराग ने बताया की भरती सभी बच्चे मृत आए थे।सभी को जांच की लेकिन कोई जिंदा नहीं था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कई जनप्रतिनिधि सदर अस्तपताल पहुंचे और परिवार वालो को ढांढस बढ़ाया। राजद नेता मुकेश यादव ने कहा की बहुत दुखद घटना है उन्होंने कहा सही समय पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच जाती तो सभी लोगो बचाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ!
वही मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।वही जिला आपदा पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बताया की आपदा विभाग से मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से मुआवजा दिया जाएगा।




