रिपोर्ट- अमित कुमार!
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “देश पर कुर्बानी की बात आएगी तो बिहार पीछे नहीं हटेगा”
शहीद इम्तियाज के परिजनों से मिलने गांव रवाना हुए नेता प्रतिपक्ष
पटना | नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पटना से शहीद इम्तियाज के गांव रवाना हुए। वे शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे और राजद की ओर से सहायता दिए जाने की संभावना है।
तेजस्वी ने कहा, “जब भी देश पर जान देने की बात आती है, बिहार कभी पीछे नहीं हटता। इम्तियाज ने देश के लिए कुर्बानी दी है, पूरा देश और हमारी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।”
उन्होंने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा, “सेना ने पराक्रम दिखाया है, अब संसद में सभी दलों को बोलने का अवसर मिलना चाहिए ताकि एक मजबूत और एकजुट संदेश देश और सेना को मिले।”
राजनीति से सेना को दूर रखने की अपील
भाजपा द्वारा निकाली जा
बाइट : तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष




