बेगूसराय -समधी के अंतिम संस्कार से लौट रहे किसान की ट्रेन से गिरकर मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।घटना तिलरथ रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निवासी रघुनाथ राय के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मृतक रघुनाथ राय के समधि की मौत हो गई थी। वहीं समधि की मौत के बाद वह दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गंगा घाट गए थे। सिमरिया गंगा घाट से दाह संस्कार करने के बाद रघुनाथ राय तिलरथ रेलवे स्टेशन पहुंचे।जहां अपने घर मुंगेर के लिए ट्रेन में सवार होने को थे मुंगेर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने की जगह दूसरे ट्रेन पकड़ लिए। उन्होंने बताया है कि अचानक वह ट्रेन से उतरने लगे इसी दौरान नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
बाइट- पंकज कुमार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें