रिपोर्ट- सुमित कुमार!
शीशम के पेड़ लटका मिला एक युबक का शव। सुचना मिलने के बाद परिजन पहुंचे घटना स्थल। पुलिस ने शव को कब्जे में लिए पोस्टमार्टम के लिए लाया मुंगेर सदर अस्तपताल।
मुंगेर: जिला के गंगा पार कुतलुपुर पंचयात के बहियार में एक युबक का शीशम के पेड़ से लटका मिला। मामले की जानाकरी मिलने के बाद मुफसिल थाना पुलिस और परिजन कुतलुपुर बहियार पहुंचे जंहा पेड़ से लटके युबक के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल लाया गया। मृतक लखीसराय जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चांय टोला निवासी भगत महतो का 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार है। परिजनों ने बताया की पारिवारिक विवाद के कारण राजकुमार 10 दिनों से अपने चचेरे भाई गोरेलाल महतो के साथ कुतलुपुर दियारा में रहता था उसी के साथ खाना -पीना और रहना करता था वही सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मोबाईल पर जानकारी दी गई की बीती रात्रि राजकुमार की किसी ने हत्या कर शव को शीशम के पेड़ में टांग दिया है जिसके बाद हम लोग पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पेड़ में टंगे राजकुमार के शव को उतारा गया। उन्होंने बताया की राजकुमार की हत्या उसके चचरे भाई ने की है वह फरार है।
वही सूत्रों की माने तो मृतक रविवार को गांव आया था और अपने ससुराल बंशीपुर भोज खाने के लिए गया था जिसके बाद रात्रि में कहा गया ये पता नहीं चल पाया सुबह जानकारी हुई की गंगा पार कुतलुपुर दियारा में किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया है। वही मृतक की माँ शारदा देवी और पत्नी योशोधा देवी का रो रो के बुरा हाल है मृतक को एक लड़की और दो लड़का है सभी छोटे छोटे है। वही पुलिस का कहना है की परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्रथमिकी दर्ज जायेगी उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पायेगा की युबक ने खुद ही आत्महत्या की या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया है।




