डॉक्टर को धमकी मामले ने पकड़ा तूल, विधायक के नेतृत्व मे प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

वक्फ बिल के खिलाफ ब्लैक आउट की आढ में प्रतिष्ठित डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला पकड़ा तुल , बीजेपी विधायक की अगुवाई में निकाला प्रतिरोध मार्च।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन।

Anchor-मुंगेर में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार की देर शाम 15 मिनट का ब्लैक आउट कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम चौक के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने मुंगेर के सेवानिवृत प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार के घर पर आकर बल्ब बंद करने और गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।वहीं इस मामले के बाद मुंगेर के लोगों , जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों में काफी आक्रोश है।सभी लोग इस घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इसी मामले को लेकर मुंगेर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव, मेयर कुमकुम देवी के नेतृत्व में शहर के सभी व्यवसाई ,सामाजिक संगठन के लोग और डॉक्टरों द्वारा एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।वहीं ये मार्च रामलीला मैदान से निकलते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर एएसपी पंकज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।वहीं मार्च में शामिल लोगों ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव ने बताया कि वक्फ बिल के खिलाफ ब्लैक आउट कार्यक्रम में मुंगेर के सम्मानित चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार के साथ जिस तरह की घटना की गई है वो काफी निंदनीय है।इस घटना के बाद सभी लोगों में आक्रोश है और आज प्रतिरोध मार्च निकाला गया है।इस मार्च में शहर के सभी संगठन के लोगों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा है। हम लोगों की मांग है कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

बाइट – प्रणव कुमार यादव बीजेपी विधायक मुंगेर

वहीं एएसपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्लैक आउट कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने डॉ सुधीर कुमार के साथ बदसलूकी की थी।इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया है।अभी मुझे ज्ञापन भी सौंपा गया है।पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

बाइट – पंकज कुमार सिंह एएसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment