रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली जिला में जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के घोषणा के बाद तमाम राजनीतिक पार्टी जातिगत जनगणना का क्रेडिट लेने में लगी हुई है तो पार्टी के आल्हा कमान से आदेश होने के बाद हर जिले में प्रवक्ता एवं पार्टी के नेताओं को भेज कर प्रेस कांफ्रेंस करने का आदेश आल्हा कमान दिया है लेकिन इसी बीच एनडीए की दो तस्वीर वैशाली जिले में सामने आया सभी पार्टियों ने हाजीपुर के सर्किट हाउस में जातिगत जनगणना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो एनडीए में शामिल भाजपा जदयू हम राष्ट्रीय समता पार्टी तमाम नेताओं के साथ प्रदेश से आए प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जातिगत जनगणना को लेकर अपनी उपस्थिति एवं अपनी उपलब्धि गिनाई इसी में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए के तरफ से हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल तक नहीं हुए और कुछ ही घंटे के बाद अपना अलग से हाजीपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और फिर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने पार्टी की उपलब्धि एवं अपने नेता चिराग पासवान को जातिगत जनगणना का क्रेडिट देते दिखे वही हाजीपुर पहुंचे जदयू के मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन से जब एनडीए में शामिल पार्टियों का एनडीए के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने का सवाल किया गया तो उन्होंने टालमटोल करते हुए कहा कि कोई काम में व्यस्त होंगे लेकिन एनडीए एक झूट है। वही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता मुकेश पासवान जब सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे जब पत्रकारों ने सवाल किया या आप एनडीए के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए तो उन्होंने कहा कि हम एक झूठ है और पत्रकारों के सवाल से किनारा कर लिया लेकिन जब राजद विधायक मुकेश रोशन से एनडीए में सब कुछ ठीक होने का सवाल किया गया तो मुकेश रोशन ने दावा किया कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है वही आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी रजत विधायक ने सवाल कर कर दिया कहा कि अगर सब कुछ ठीक होता तो दो तस्वीर सामने नहीं आता। स्वाभाविक सी बात है जिस प्रकार की तस्वीर हाजीपुर से सामने निकल कर आई और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पार्टी के नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने जिले में उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस करना है इससे या साफ हो गई कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है




