रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मे बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। और घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। धक्का मार रहे हैं पिकअप वैन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिकअप वैन में आग लगाकर हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से पिकअप चालक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कारी मस्कट के बाद आंग पर काबू पाया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर सड़क मार्ग खुलवाने में लगी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार बताया गया है। घायल की पहचान विकास ठाकुर मोहम्मद अंनजय सनी कुमार बताया गया है।




