मधुबनी-भारी मात्रा मे शराब के साथ तस्कर को रहिका पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मारपीट मामले के फरार आरोपी सहित 333 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित दो अलग अलग जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 333 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ एक तस्कर दिलीप यादव, पिता रामसोगारथ यादव को थाना क्षेत्र अंतर्गत सप्ता गांव से तो वही पूर्व के मारपीट मामले मे फरार चल रहे दुबियाही गांव के बहरू यादव क़े पुत्र सियाराम यादव को गुप्त सुचना क़े आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत
रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 333 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ कारोबारी को सप्ता गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद एवं मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर, एवं मारपीट मामले मे फरार चल रहे दुबियाही गांव के सियाराम यादव एवं शराब मामले मे गिरफ्तार दिलीप यादव के विरुद्ध आबस्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment