ससुराल मे युवक की मौत, पत्नी, साली व प्रेमी पर गला दबाकर हत्या का आरोप!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

– जहानाबाद में ससुराल गए एक युवक की संदेहास्पद स्थित में मौत हो गयी। परिजन पत्नी, साली और उसके प्रेमी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। मामला नालंदा जिले से जुड़ा है। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गांव का है। मृतक की पहचान शकुराबाद थाना अंतर्गत मीरगंज गांव निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई लुधियाना में किसी निजी फैक्ट्री में काम करता था पिछले कुछ दिनों से वह अपने घर आया हुआ था। पत्नी एवं उसकी बहन अपने कथित प्रेमी ऑटो चालक से एक साजिश के तहत रसूली बिगहा मेरे भाई को बुलाया जहां तीनों मिलकर मेरे भाई का गला घोट कर हत्या कर दिया। मृतक के भाई का कहना है कि मेरे भाई की पत्नी एवं उसके बहन का अवैध संबंध उसके गांव के ही एक ऑटो चालक से है। ऑटो चालक दोनों बहन के साथ गलत संबंध बनाए हुए थे। जिसका मेरा भाई लगातार विरोध कर रहा था। पिछले कुछ दिन पहले ही वह लुधियाना से गांव आया था। जहां उसकी पत्नी अपने मायके बुलाकर साजिश के तहत गला घोट कर हत्या कर दिया। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में दोनों बहन एवं ऑटो चालक को पुलिस गिरफ्तार कर गहन पूछताछ करने में जुटी है।
Byte – मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें