पटना-राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक और व्यावसायिक उत्थान पर मंथन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राजधानी पटना में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक और व्यावसायिक उत्थान पर हुआ मंथन

पटना, 1 मई:
मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से राजधानी पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, वेटरनरी कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा और सुझाव प्राप्त करना रहा। कार्यक्रम में राज्य भर से श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यशाला में छह महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और पैनल डिस्कशन हुए, जिनमें निर्माण श्रमिकों की कार्य स्थितियाँ, बाल श्रम और मानव तस्करी, गिग वर्कर्स की भूमिका, श्रम संहिताओं की व्यावहारिकता, एआई का श्रम बाजार पर प्रभाव जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि कार्यशाला में आए विचारों को भविष्य की योजनाओं और श्रमिक हितैषी नीतियों में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment