रिपोर्ट – रवि शंकर अमित/ गोबिन्द कुमार
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के अपने पैतृक आवास नदावां गांव लौटते ही फिर से पुरानी रौनक लौट आई है। वे अपने बड़े भाई स्वर्गीय बिरंची सिंह के बेटे राजेश सिंह की पोती की शादी में एक दिन के पैरोल पर लौटे हैं। गांव में उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है। उनके समर्थक उन्हें लगातार घेरे हैं और साथ में सेल्फी खींच रहे हैं। काफी दिनों बाद उन्हें अपने बीच देख गांव के लोग भी पुराने अंदाज में लौट आए हैं। वही मोकामा विधायक का नीलम देवी भी शादी में आई हुई है।
अनंत सिंह ने कहा कि अच्छा लग रहा है, पोती की शादी में आए हैं। एक दिन के लिए पैरोल मिला है, कल फिर चले जाना है। अपने लोग सभी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि 10 से 20 दिनों में जेल से बाहर आ जाएंगे। लोअर कोर्ट में बेल रिजेक्ट होने के बाद वह हाईकोर्ट की शरण में है। मोकामा से विधानसभा चुनाव का टिकट हमारे पास है। वहीं उन्होंने चुनाव के समय राजनीति के तहत जेल भेजने के सवाल पर कहा अभी सिर्फ शादी की चर्चा कीजिए, चुनाव की बातों का अभी कोई समय नहीं है।
बाइट – अनंत कुमार सिंह, पूर्व विधायक मोकामा