:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने डाकबंगला सभागार में जनता दरबार में कहा कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में ललन सिंह के आगमन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने वहां आम जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उसका निस्तारण भी किया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बाढ़ विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें ललन सिंह के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ललन सिंह का रविवार को क्षेत्र में पहला दौरा होनेवाला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ललन सिंह बाढ़ के लिए कुछ घोषणा भी करेंगे, तो उन्होंने कहा कि ये तो वही बता सकते हैं। बाढ़ भाजपा संगठन में गुटबंदी पर उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले क्षत्रिय समाज के सभी नेता को टिकट की उम्मीद रहती है। यह गुटबंदी टिकट की घोषणा होने के पहले तक ही रहती है। बाद में सभी चुनाव के दौरान एकजुट होकर काम करते हैं। यह स्थिति बाढ़ में हर विधानसभा चुनाव के पहले देखी जाती है। ज्ञानू लगातार चार बार से बाढ़ से विधायक रहे हैं। उन्होंने पूर्व में कहा था कि भाजपा में सवर्णों की उपेक्षा की जाती है। मंत्री पद नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री बनने का कोई लालच नहीं है। ऐसे ही उनका पार्टी में किसी मंत्री से ज्यादा वैल्यू है। वे जनता के हित में कोई भी काम करा लेने में सक्षम हैं।
बाइट ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, भाजपा विधायक, बाढ़




