बेगूसराय-मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में वारदात कैद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर डॉक्टर के स्टाफ और काम कर रहे हैं एक युवक के साथ जमकर मारपीट हो गई। मारपीट से नाराज लोगों ने एक युवक को गोली मार दिया। वही गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वही मौत के बाद गुस्साए लोगों ने डॉक्टर के निजी क्लीनिक पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। गोली मारने का लाइव फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आप आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं किस तरह से अपराधियों के द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एक निजी क्लीनिक की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर 38 के रहने वाले शिवन महतो का 35 वर्षीय पुत्र अजीत महतो के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक अजीत कुमार सभी क्लीनिक पर जाकर कचरा उठाने का काम करता था। इस दौरान परिजनों बताया है कि शुक्रवार को वह अपना बकाया पैसा मांगने के लिए आया था। तभी निजी क्लीनिक के कुछ लोगों ने अजीत कुमार के साथ मारपीट किया। मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। आज जब वह घर जा रहा था तभी पांच की संख्या में अपराधी आया और अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि डॉक्टर ने ही गुंडे के द्वारा हत्या करवाई है, वहीं मौके पर पहुँचकर नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी है!

बाइट- शिवन महतो,पिता
बाइट -सुबोध कुमार ,डीएसपी सदर

Join us on:

Leave a Comment