डायरिया से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, आधे दर्जन से अधिक लोग आक्रांत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में डायरिया से एक बच्ची की मौत हो जाने तो वही आधे दर्जन लोगों को अक्रांत होने की मामला सामने आया है। मामला घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के बसुआरी पंचायत के वार्ड नंबर 6 का है । जहां डायरिया से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत है। गांव में डायरिया से एक कि  मौत व कई की आक्रांत होने की खबर जब स्वास्थ्य विभाग को मिली तो गांव में स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने जाकर कैम्प लगाया है। वर्तमान में प्रियंका कुमारी (15) वर्ष, अशोक सदाय , बादल कुमार, मनी देवी,अरहुल देवी, अंशु कुमारी व रूबी देवी का इलाज किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मेडिकल टीम को उक्त स्थल पर भेज दिया गया है। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में है।
लेकिन अभी तक डायरिया फैलने के कारण पता नही चल पाया है। बिमारी फैलने के कारण दूषित पानी या दूषित भोजन की संभावना अधिक है। सभी प्रभावित महादलित परिवार से आते हैं। बिमारी के चपेट में महिलाएं अधिक आकर बिमारी है।

बाइट — डॉक्टर हरेंद्र कुमार ,सिविल सर्जन मधुबनी

Leave a Comment

और पढ़ें