रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा,महसोड़ा,परसावां,नदियांवा समेत कई गांवों का दौरा कर जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।और की समस्याओं से रूबरू हुए।ललन सिंह के अतिथि पहुंचने पर एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चादर और बूके देकर स्वागत किया।इस मौके पर ललन सिंह ने कांग्रेस के पलायन रोको यात्रा पर जमकर निशाना साधा।ललन सिंह ने कहा कि बिहार से कहा पलायन हो रहा है, कहीं से पलायन हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ड्रामा करने का आदत है।ड्रामा करते रहती है कांग्रेस पार्टी।कुछ मुद्दा नहीं मिला तो पलायन को मुद्दा बनाया। पलायन कोई करता है किसी को कोई रोजगार करना है, जहां लोगों को रोजगार करने का मन होगा , वहां तो लोग जायेगें हीं। इसमें पलायन कहां गया। रोजगार के लिए लोग स्वतंत्र , जहां रोजगार करने का मन होगा जाएगा। वही ललन सिंह प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव रैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रैली करते रहे, टांय-टांय फिस हो जाऐगें। पहले उपचुनाव में हवा निकल चुका है।आगे भी जो बचा है,आगे वो भी निकल जाएगा।ललन ने महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि आपस में लड़ते रहे,मथफोरऊवल करते रहे, अपने में पहले फरियाते रहे।ये कौन सी बात है।
बाइट – राजीव रंजन सिंह ललन, केंद्रीय मंत्री।