मधुबनी भाजपा ने किया जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भाजपा कार्यालय में मधुबनी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नेताओं ने एनडीए गठबंधन से मधुबनी विधानसभा भाजपा के खाते में जाने की पूरी सम्भावना व्यक्त किया है। सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी नया जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम के शुरुआत में वंदे मातरम् गीत ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप जलाकर कर शुरुआत किया गया। इस अवसर पर आगत अतिथियों को मिथिला पेंटिंग युक्त पाग और चादर पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद ने कहा कि आने वाला बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्ष बूथ कमिटी का निर्माण कर , सभी मंडल सम्मेलन में सम्मेलन करना, बूथ लेवल पर एजेंट बनना और समर्पित कार्यकर्ताओ को सम्मानित करना और संगठन को मजबूत करना सुनिश्चित करेंगे।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में चहुंमुखी विकास हो रहा है। मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि जनसंघ के स्थापना काल से ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन को सींचने और संगठन को विश्व स्तर पर पहुंचाया है। राष्ट्रवाद एकात्मवाद मानववाद को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बढ़ावा दिया है। भाजपा ने हमेशा तुष्टिकरण का विरोध किया है।जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर विकसित भारत के निमार्ण में अग्रिणी भूमिका निभाई है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में मौलिक अधिकार का हनन किया है। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, रंजीत यादव, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल चंद्र झा, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, संजय पांडे, सतीश ठाकुर, राम सकल यादव, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, पिंटू मिश्रा, आदित्य झा, कन्हैया साह, दीप्ति राउत, प्रतिमा रंजन, मीना देवी, संजय गुप्ता, पवन साह, पवन झा, कुंदन सिंह, बिष्णु कुमार राउत, अरूण कांत झा, अरूण झा, जामून सहनी, सुशील सहनी, ओमरेश श्रीवास्तव, धुवनारायण त्रिपाठी, जगरनाथ राय ,अरूण राय, अशोक राम, चंदन कुमार चौधरी, मनीष कर्ण, शिवनाथ दास, राम पुकार ठाकुर,मनीष झा, उद्घव सुनील कुंवर, उपेन्द्र साह, सुधीर मंडल, रामू सिंह, राम विलास यादव, विभूति झा, राम नरेश राय, सतीश दास, मनोहर झा, आयुष सिंह, वीरेंद्र मेहता, देबू सिंह, विजेता झा, सीता देवी, प्रभात कुमार, महेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें