अयोध्या में रामनवमी पर अलौकिक दृश्य  रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का अद्भुत दर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या नगरी में भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म के समय विशेष आरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। सबसे अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब सूर्य की किरणों ने ठीक 12 बजे रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’ किया — ये दिव्य क्षण करीब 4 मिनट तक चला।

अयोध्या की सड़कों से लेकर मंदिर परिसर तक, हर कोना भक्तिरस में डूबा नजर आया। फूलों और रोशनी से सजा यह नगर एक उत्सवधर्मी तीर्थ बन गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। रामभक्तों के जयघोष और भजनों से गुंजायमान अयोध्या ने आज सच में एक ऐतिहासिक दिन देखा।

Join us on:

Leave a Comment