सीवान से प्रमोद की रिपोर्ट
सीवान : रामनवमी का पर्व आज बड़े ही श्रद्धापूर्वक सम्प्पन हो गया। शहर के गांधी मैदान से भब्य शोभायात्रा निकाली गयीं। जिसमे हजारों हजार की संख्या में श्रीराम भक्त महिला पुरूष शामिल हुए। शहर में निकले शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों के स्वागत में कई जगहों पर पंडाल लगाए गए थे। जिसमें शामिल लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गो का परिभ्रमण कर गांधी मैदान लौट गए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार गश्त लगा रहे थे। शोभा यात्रा को सफल परिभ्रमण के लिए पुलिस के जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। शोभायात्रा में कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के गाने करने लोग भी शामिल थे । वही चाप रेलवे क्रोसिंग के समीप हाई टेक कार सेंटर के प्रबंधक राजीव रंजन कुमार द्वारा शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के लिऐ शीतल पेय और जल की व्यवस्था की गई थी। इधर महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में रामनवमी पर भब्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला राम भक्त शामिल हुये।यहां भी अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट एव पुलिस की व्यवस्था की गयी थी। रामभक्तों के सुविधा के लिये कई लोगो तथा राजद नेता राजकिशोर गुप्ता द्वारा पंडाल बनाकर खीर और पीने के पानी की व्यवस्था की गयी थी।