झारखंड के सीएम व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर राजद ने की बैठक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट–+

आगामी 8 अप्रैल को बांका के ढाकामोड़ पहुंच रहे है, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन व तेजस्वी यादव।

बांका(बिहार) : आगामी 8 अप्रैल को बांका के ढाका मोड़ में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन को लेकर रजौन में राजद पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई विचार विमर्श हुए। बांका के ढाका मोड़ में पिछले कई वर्षों से लगातार गोड्डा के राजद विधायक व झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव के सौजन्य से उनके आवास के समीप चैती दुर्गा पूजा का सफल आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष यहां दंगल कार्यक्रम के अलावे बिहार व देश स्तर के नामी कलाकारों का आगमन भी होता रहा है। इस बार झारखंड सरकार के कैबिनेट में श्रम नियोजन कौशल एवं उद्योग मंत्री बने के बाद चैती दुर्गा पूजा के आयोजन की भव्यता में और भी निखार आई है। इस बार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन हो रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और भी बढ़ गई है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर रजौन में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुबालक दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया गया गया। इस बैठक में पूर्व मुखिया जवाहर यादव, दिवाकर प्रसाद यादव, अरविंद यादव, पंचायत समिति सदस्य नीलेश यादव, पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, दिनेश यादव, प्रियरंजन रविदास,मिथुन यादव, उप मुखिया छतीश यादव, मेघवरण यादव, वरुण कुमार,मुनिलाल,अभिषेक कुमार,कार्तिक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

फोटो है– रजौन में बैठक करते राजद कार्यकर्ता गण।

Leave a Comment

और पढ़ें