डाक बंगला चौराहे पर आयोजित रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 06 अप्रैल 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज शाम श्री रामनवमी के अवसर पर

पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सांसद श्री संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, जदयू के प्रदेश महासचिव श्री कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें