मुजफ्फरपुर- रेलवे अधिकारी के साथ लीची व्यापारियों की हुई बैठक।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!


मुज़फ्फरपुर के कई लीची किसान व्यापारी मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध लीची देश के विभिन्न प्रदेशों में रेल के माध्यम से 5000 टन से अधिक लीची भेजते है।इसके मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु रानी दुबे ने रेलवे से लीची की माल ढुलाई को लेकर लीची किसान और व्यापारियों के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित VIP लाउंज में बैठक की।इस बैठक में लगभग 50 लीची व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर बात रखा। लीची व्यापारी अपने माल को रेल के माध्यम से देश के विभिन्न प्रदेशों मुंबई, अहमदाबाद,पुणे,सुरत समेत अन्य प्रदेशों में भेजते हैं। लीची किसानों ने प्रिंसिपल सीसीएम इंदु रानी दुबे को किसी भी परिस्थिति में माल ढुलाई के लिए प्राइवेट लीज किसी को नहीं देने की बात कही, अगर ऐसा होता है तो लीची किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। विगत वर्ष गंतव्य स्थान पर पहुंचने से पूर्व रेलवे की ओर से मिले पूर्णतः वातानुकूलित VP वैन में लीची जल गया था।

लीची किसान कुंदन कुमार ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने लीची ढुलाई के लिए ज्यादा VP नहीं तो स्पेशल ट्रेन चलाने की बात आश्वासन मिला है

वही लीची व्यापारियों के साथ बैठक के बाद प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु रानी दुबे ने बताया कि लीची व्यापारियों के सुझाव को लिया गया है उस पर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा पिछली बार लीची जलने की शिकायत मिली थी इस बार ऐसी समस्या ना हो उसे पर ध्यान दिया जाएगा।

बाइट:कुंदन कुमार,
लीची व्यापारी, मुजफ्फरपुर

बाइट: इंदु रानी दुबे, प्रिंसिपल CCM, पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर।

Join us on:

Leave a Comment