रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर : रविवार को रामनवमी को लेकर शहर में निकलने वाली पवित्र ध्वज शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी को लेकर शनिवार की संध्या एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में कौड़ा मैदान में फ्लेग मार्च निकाला गया और ड्रोन के जरिये शहर के विभिन्न घरो में छतो की निगरानी की गई । इस फ्लेग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद , एएसपी पंकज कुमार सहित विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष और पुलिस जवान शामिल थे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की मुंगेर और जमालपुर में रामनवमी को लेकर शोभायात्रा शनिवार को निकाली जाएगी , शोभायात्रा वाले सभी रूटों की तैयारी कर ली गई और कई कई जगह बेरिकेटिंग भी की गई है । इसके साथ चिन्हित रूटों पर पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई इसके साथ मुख्यालय से मिली सीआरपीएफ की एक कंपनी को सभी जगह पर तैनाती की गई है।उन्होंने कहा शोभा यात्रा के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई जाएगी साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने बताया की रामनवमी को लेकर 400 पुलिस जवानों के साथ वरीय अधिकारी को भी तैनाती की गई। एसपी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा की वे शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा करे पुलिस आपको सहयोग करेंगी।
बाइट- सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
बाइट- शैलेन्द्र कुमार सिंह अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर




